मुंगेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का फरार इनामी स्थायी वारंटी तखतपुर से पकड़ा गया

मुंगेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का फरार इनामी स्थायी वारंटी तखतपुर से पकड़ा गया

मुंगेली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी रूपेश निर्मलकर को बिलासपुर जिले के तखतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया गया था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर स्थायी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जरहागांव थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 176/2024 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शादी का झांसा देकर ले गया था हैदराबाद पुलिस के अनुसार घटना 26 सितंबर 2024 को जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे बरेला में हुई थी। पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रूपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने साथ हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद मामले में संबंधित धाराएं जोड़कर मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। लंबे समय से था फरार घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए माननीय सत्र न्यायालय मुंगेली ने स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। तखतपुर से दबिश देकर पकड़ा 26 अप्रैल को पुलिस टीम ने बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरीपारा में दबिश दी। यहां से आरोपी रूपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू (22) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *