मोगा 11 वर्षीय छात्र की मौत:पहले कार ने मारी टक्कर, फिर ट्रक की चपेट में आया; स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

मोगा 11 वर्षीय छात्र की मौत:पहले कार ने मारी टक्कर, फिर ट्रक की चपेट में आया; स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

मोगा के अजीतवाल गांव में एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय छात्र गुरशरण प्रीत सिंह की मौत हो गई। गुरशरण सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजीतवाल में छठी कक्षा का छात्र था। यह घटना दोपहर के समय हुई जब वह स्कूल से घर लौट रहा था। हादसे में वह पहले लुधियाना से मोगा आ रही एक कार से टकराया। इसके बाद वह गलत साइड से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग और सरपंच राजा सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं गंभीर रूप से घायल गुरशरण प्रीत सिंह को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र गुरशरण प्रीत सिंह के पिता लखवीर सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में उसका एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी है, जो उसी स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों वाहनों के ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *