शेखपुरा में 11 हजार वोल्ट लाइन से बिजली मिस्त्री झुलसा:तार मरम्मत के दौरान हादसा, गंभीर हालत में PMCH रेफर

शेखपुरा में 11 हजार वोल्ट लाइन से बिजली मिस्त्री झुलसा:तार मरम्मत के दौरान हादसा, गंभीर हालत में PMCH रेफर

शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड के छेमा गांव में रविवार शाम 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। वह बिजली पोल पर तार मरम्मत का काम कर रहा था। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। घायल बिजली मिस्त्री की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गडुआ गांव निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। वह विद्युत विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत है। करंट का तेज झटका लगने के बाद अजय कुमार झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल बरबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया गया। परिजन बोले-करंट लगने की छठी घटना परिजनों ने बताया कि अजय कुमार के साथ करंट लगने की यह छठी घटना है। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सतर्कता के अभाव में मानव बल कर्मियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। इस संबंध में सहायक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि छेमा-सादिकपुर गांव के खंधा में बिजली कार्य के दौरान अजय कुमार करंट की चपेट में आकर घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड के छेमा गांव में रविवार शाम 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। वह बिजली पोल पर तार मरम्मत का काम कर रहा था। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। घायल बिजली मिस्त्री की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के गडुआ गांव निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। वह विद्युत विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत है। करंट का तेज झटका लगने के बाद अजय कुमार झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल बरबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया गया। परिजन बोले-करंट लगने की छठी घटना परिजनों ने बताया कि अजय कुमार के साथ करंट लगने की यह छठी घटना है। उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सतर्कता के अभाव में मानव बल कर्मियों की जान हमेशा जोखिम में रहती है। इस संबंध में सहायक अभियंता राहुल कुमार ने बताया कि छेमा-सादिकपुर गांव के खंधा में बिजली कार्य के दौरान अजय कुमार करंट की चपेट में आकर घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *