स्वगणना की आज लास्ट डेट, कल से घर आएंगे कर्मचारी:डीसी बोले-सेल्फ-इन्यूमिरेशन करके खुद का समय बचाएं, 33 सवालों के पूछे जाएंगे सवाल

स्वगणना की आज लास्ट डेट, कल से घर आएंगे कर्मचारी:डीसी बोले-सेल्फ-इन्यूमिरेशन करके खुद का समय बचाएं, 33 सवालों के पूछे जाएंगे सवाल

जनगणना का पहला चरण यानि सेल्फ-इन्यूमिरेशन(स्वगणना) का आज आखिरी मौका है। स्वगणना करके आप पहली बार ऑनलाइन हो रही जनगणना के भागीदार बन सकते हैं। स्वगणना की बेहद आसान प्रक्रिया है। स्वगणना करके आप खुद का और प्रशासन का समय बचा सकते हैं। आज रात 12 बजे तक सभी लोग स्वगणना कर सकते हैं। वहीं कल से ऑफ लाइन हाउस लिस्टिंग के लिए प्रशासन के कर्मचारी डोर-टू-डोर काम शुरू कर देंगे। जिन लोगों ने स्वगणना की है उन्हें कर्मचारियों को सिर्फ अपनी SE ID देनी होगी जबकि अन्य लोगों को 33 सवालों के जवाब देने होंगे। सेल्फ-इन्यूमिरेशन की प्रक्रिया के कुल 9 स्टेप हैं और इन्हें पूरा करने में 15 से 20 मिनट का वक्त लग रहा है। पूरी प्रक्रिया में सिर्फ मैप पर अपना घर मार्क करने में थोड़ा सा समय लग रहा है। अगर आपका घर सर्च नहीं हो रहा तो आसपास के लैंडमार्क को सिलेक्ट करके आप आसानी से मैप पर अपना घर मार्क कर सकते हैं। 9 स्टेप्स पूरे करने के बाद आखिरी में 11 अंकों की SE ID मिलेगी जो कि H से शुरू होगी। इस आईडी का स्क्रिन शॉट लेकर रखें। वैसे ईमेल व मोबाइल पर भी मैसेज के जरिए आईडी आ रही है। 9 स्टेप में होगी स्वगणना कंप्लीट, जानिए … सही डेटा से मजबूत होंगी विकास योजनाएं: DC लुधियाना के DC हिमांशु जैन ने कहा कि आज स्वगणना का आखिरी दिन है। अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर दें। डीसी ने कहा कि पानी की सप्लाई, साफ-सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में बेहतर सरकारी योजनाएं बनाने के लिए सटीक जनगणना डेटा बहुत जरूरी है। डीसी ने आश्वासन दिया है कि पोर्टल पर दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। इसका इस्तेमाल केवल सरकारी प्लानिंग के लिए होगा। डीसी ने कहा कि जो परिवार किसी कारणवश ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनके लिए जनगणना कर्मचारी अगले चरण में खुद घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि फिर कर्मचारी आपसे यही सभी प्रश्न पूछेंगे जो कि ऑनलाइन पूछे जा रहे हैं। 67000 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर नियुक्त राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत लगभग 51,561 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) बनाए जा चुके हैं। इस कार्य के लिए करीब 67,000 एन्यूमरेटर (गणनाकार) और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जिनमें लगभग 56,544 एन्यूमरेटर और 10,368 सुपरवाइजर शामिल हैं। इन नियुक्तियों में स्कूल शिक्षक, क्लर्क तथा राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के अधिकारी भी शामिल हैं। प्रत्येक एन्यूमरेटर को लगभग 700 से 800 लोगों का डेटा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, एक सुपरवाइजर के अधीन करीब 6 एन्यूमरेटर काम करेंगे और उनकी निगरानी करेंगे। स्वगणना के लिए केंद्र सरकार के पोर्टल पर जाना है। जिसमें लॉगिन कर 16 भाषाओं में जवाब दे पाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *