नगर थाना पुलिस ने गोढ़ी चौक के पास शराब तस्करी करते दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बुधेश्वरी रामपुर निवासी मो. सरफ अली और मो. गोलू के रूप में हुई है। दोनों युवकों को रोकर ली तलाशी नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक ने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को गोढ़ी चौक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने बाइक सवार दोनों युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक के बैग से 15 बोतल विदेशी शराब मिली। इसमें 750 मिलीलीटर की 4 बोतलें और 375 मिलीलीटर की 11 बोतलें शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने शराब ले जाने की बात स्वीकार की। बड़े सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक ने कहा कि पुलिस टीम अवैध शराब की तस्करी पर लगातार नजर रख रही है। यह गिरफ्तारी उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस अब बड़े सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की जांच जारी है। दोनों युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। नगर थाना पुलिस ने गोढ़ी चौक के पास शराब तस्करी करते दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बुधेश्वरी रामपुर निवासी मो. सरफ अली और मो. गोलू के रूप में हुई है। दोनों युवकों को रोकर ली तलाशी नगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक ने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम को गोढ़ी चौक क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने बाइक सवार दोनों युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक के बैग से 15 बोतल विदेशी शराब मिली। इसमें 750 मिलीलीटर की 4 बोतलें और 375 मिलीलीटर की 11 बोतलें शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने शराब ले जाने की बात स्वीकार की। बड़े सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक ने कहा कि पुलिस टीम अवैध शराब की तस्करी पर लगातार नजर रख रही है। यह गिरफ्तारी उसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस अब बड़े सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आगे की जांच जारी है। दोनों युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।


