बांसवाड़ा में फरार नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, टीम ने घेरकर दबोचा

बांसवाड़ा में फरार नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने का प्रयास किया, टीम ने घेरकर दबोचा

बांसवाड़ा में फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी छगन मईडा को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। ऐसे में टीम ने घेरकर दबोच लिया। ​एसपी सुधीर जोशी ने बताया – आरोपी छगन (39), पिता देवजी मईड़ा जिले के कलिंजरा थाना अंतर्गत चिरोला बड़ा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ कलिंजरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज है। वह इस मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। ​मुखबिर की सूचना पर दी दबिश, भागने का प्रयास विफल पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी छगन अपने घर आया हुआ है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल हरकत में आते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर आरोपी छगन ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। मामले का अग्रिम अनुसंधान सल्लोपाट थानाधिकारी नागेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा है।​

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *