सिरसा महिला से कैश छीनने पर आरेापी घर जाकर नहाया:बाहर भागने की फिराक में था, पुलिस को देख-नए कपड़े बदले

सिरसा महिला से कैश छीनने पर आरेापी घर जाकर नहाया:बाहर भागने की फिराक में था, पुलिस को देख-नए कपड़े बदले

सिरसा सिटी थाने के नजदीक महिला केशर से एक लाख रुपए छीनने के मामले में आरोपी हर्षदीप बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्षदीप पैसे लेकर सीधा पहुंच गया और रास्ते में ही बाहर घूमकर आने का प्लान बना लिया। वह घर पहुंचकर नहाने लगे और नए कपड़े पहने ही थे। तभी पुलिस उसके घर आ पहुंची तो वह दंग रह गया। उसके कपड़े बदलाए और थाने ले आए। हर्षदीप वारदात के बाद गांव में बेखौफ घूम रहा था और पैसे मिलने के बाद काफी खुश था। वह कहीं बाहर घूमने के लिए जाने वाला था। उसने एक रुपए भी नहीं खर्च किया और घर में छिपाकर रख दिए थे। अगर स्कूटी की नंबर प्लेट या सीसीटीवी फुटेज से पहचान न होती तो वह बाहर जा सकता था। इसके बाद उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाता। स्कूटी नंबर प्लेट से चंद घंटों में पकड़ा गया और कैश भी पूरा मिल गया। उसने पहली बार ये वारदात की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी हर्षदीप रोड़ी बाजार स्थित पीएनबी में खाता खुलवाने के लिए गया था। महिला केशर देवी उसे बैंक से कैश से भरा बैग लेकर निकलते दिखी और वह लालच में आ गया। महिला ने बैंक से डेढ़ लाख रुपए कैश निकलवाया था। उस वक्त बैंक के सामने गली में गर्मी के चलते वहां कोई नहीं था। हर्षदीप स्कूटी लेकर आया था और चुपके से पीछे से महिला से बैग छीनकर फरार हो गया। क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली वारदात के बाद आरोपी का पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली है। परिवार का हालत भी ठीक-ठाक है। वह मजदूरी का काम करता है और नशा का आदी नहीं पाया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी गांव सिकंदरपुर निवासी हर्षदीप सिंह के खिलाफ छीना-झपटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। निजी काम के लिए कैश लेने गई थी महिला केशर देवी ने बताया कि उसने घर में निजी काम के लिए कैश चाहिए था। इसके लिए वह बैंक में आई थी और सोचा कि काम के बाद शाम को घर जाते समय पैसे लेकर चली जाएगी। उसे युवक पर शक भी नहीं हुआ। उसका कोई पीछा भी कर रहा था और न ही किसी से कोई बात हुई। फिर भी उसने बैग को छाती के आगे लिया था। इसके बावजूद भी युवक ने छीन लिया। महिला बोली, डेढ़ लाख में से पचास हजार की नोटों की गड्‌डी उसके हाथ में रह गई और एक लाख युवक छीनकर ले गया। एक बाइक चालक ने उसका पीछा किया, पर वह हाथ नहीं आया। वह चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां पहुंच और बाद में थाने पहुंची। यह घटना रोड़ी बाजार स्थित पीएनबी के पास बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है और बाबा बिहारी की समाधी मोचियावाली गली निवासी महिला केसर देवी कैश लेने आई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *