समस्तीपुर में बुधवार देर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान सरायरंजन वार्ड तीन निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह(25) के तौर पर हुई है। घटना सरायरंजन हाई स्कूल के पास की है। ग्रेजुएशन करने के बाद अमन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रात अपने मित्र के यहां मुसरीघरारी में होली खेलने के लिए गया था। देर रात वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हाई स्कूल के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई। पास में ही गड्ढे में जाकर पलट गई। काफी देर बाद लोगों को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद घायल को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में बुधवार देर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान सरायरंजन वार्ड तीन निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह(25) के तौर पर हुई है। घटना सरायरंजन हाई स्कूल के पास की है। ग्रेजुएशन करने के बाद अमन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रात अपने मित्र के यहां मुसरीघरारी में होली खेलने के लिए गया था। देर रात वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हाई स्कूल के पास उनकी बाइक असंतुलित हो गई। पास में ही गड्ढे में जाकर पलट गई। काफी देर बाद लोगों को हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद घायल को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।


