हजारीबाग में खड़े हाईवा से टकराई कार:पटना से लौट रहे मां-बेटे की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर किए गए

हजारीबाग में खड़े हाईवा से टकराई कार:पटना से लौट रहे मां-बेटे की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर किए गए

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार पटना से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े हाईवा से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर की आवाज से दहला इलाका प्रत्यक्षदर्शी रिंकू ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। कार सीधे हाईवा के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे तेज धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन कार में फंसे लोगों को निकालना आसान नहीं था। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार को काटकर लोगों को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस-ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्या देवी और उनके पुत्र चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चंदन के पिता महावीर प्रसाद और उनकी पत्नी अंकिता देवी गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया गया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महावीर प्रसाद और अंकिता देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद आना या तेज रफ्तार हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल शवों के पोस्टमॉर्टम की प्रकिया चल रही है। हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार पटना से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े हाईवा से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर की आवाज से दहला इलाका प्रत्यक्षदर्शी रिंकू ने बताया कि हादसा बेहद भीषण था। कार सीधे हाईवा के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे तेज धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन कार में फंसे लोगों को निकालना आसान नहीं था। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार को काटकर लोगों को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस-ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्या देवी और उनके पुत्र चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चंदन के पिता महावीर प्रसाद और उनकी पत्नी अंकिता देवी गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया गया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महावीर प्रसाद और अंकिता देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार दोनों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद आना या तेज रफ्तार हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल शवों के पोस्टमॉर्टम की प्रकिया चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *