समस्तीपर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान सूरज नारायण शाह(71) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर देसरी गांव की है। मृतक के पुत्र अशोक कुमार शाह ने बताया कि पिताजी गांव में मजदूरी का काम करते हैं। रविवार रात दालान से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। काफी देर बाद राहगीरों की नजर पड़ी। गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए गांव में ही मौजूद डॉक्टर के पास ले गए। चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। समस्तीपर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान सूरज नारायण शाह(71) के तौर पर हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर देसरी गांव की है। मृतक के पुत्र अशोक कुमार शाह ने बताया कि पिताजी गांव में मजदूरी का काम करते हैं। रविवार रात दालान से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। काफी देर बाद राहगीरों की नजर पड़ी। गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े थे। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए गांव में ही मौजूद डॉक्टर के पास ले गए। चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।


