नालंदा में पटना के युवक की मौत:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, सिर में चोट लगने से गई जान

नालंदा में पटना के युवक की मौत:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, सिर में चोट लगने से गई जान

नालंदा में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सुरक्षा के लिए पहना गया हेलमेट भी उसकी जान बचाने में नाकाम रहा। मृतक आदित्य आनंद(22) पटना जिले का रहने वाला था। घटना वेना थाना क्षेत्र की है। आदित्य अपनी बाइक पर सवार होकर बिहार शरीफ से बख्तियारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। सिर में लगी गंभीर चोट वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजन पटना से नालंदा के लिए रवाना हो चुके हैं।उनके पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। नालंदा में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सुरक्षा के लिए पहना गया हेलमेट भी उसकी जान बचाने में नाकाम रहा। मृतक आदित्य आनंद(22) पटना जिले का रहने वाला था। घटना वेना थाना क्षेत्र की है। आदित्य अपनी बाइक पर सवार होकर बिहार शरीफ से बख्तियारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई। सिर में लगी गंभीर चोट वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजन पटना से नालंदा के लिए रवाना हो चुके हैं।उनके पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *