पाकुड़ में घर से कोबरा सांप का रेस्क्यू:वन विभाग के सर्पमित्र ने 6.5 फीट लंबे जहरीले सांप को पकड़ा

पाकुड़ में घर से कोबरा सांप का रेस्क्यू:वन विभाग के सर्पमित्र ने 6.5 फीट लंबे जहरीले सांप को पकड़ा

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एटापाड़ा गांव में एक घर से जहरीले कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के सर्पमित्र मोहम्मद अशराफुल शेख ने लगभग साढ़े छह फीट लंबे इस स्पेक्टेकल्ड कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। यह घटना रविवार रात की है, जब एटापाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार के घर में एक अंधेरी जगह (गुफा) में सांप के छिपे होने की जानकारी मिली। सांप की मौजूदगी से घरवाले भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर जमा हो गए। अंधेरा होने के कारण लोगों ने टॉर्च जलाकर गुफा में देखा, जहां एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू वन विभाग को खबर मिलते ही सर्पमित्र मोहम्मद अशराफुल शेख अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सांप के छिपे होने वाले स्थान का मुआयना किया और काफी मशक्कत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू किया। मोहम्मद अशराफुल शेख ने बताया कि यह एक विशालकाय स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जो अत्यंत जहरीला होता है। उन्होंने जानकारी दी कि यह सांप अक्सर अंधेरे स्थानों में छिप जाता है और रात के अंधेरे में शिकार करता है। चूहे, मेंढक और चिड़ियों का शिकार करता है उन्होंने यह भी बताया कि इस सांप के काटने से मौत भी हो सकती है, लेकिन यदि समय रहते चिकित्सक से संपर्क किया जाए तो जान बचाई जा सकती है। यह सांप मुख्य रूप से चूहे, मेंढक और चिड़ियों का शिकार करता है। मोहम्मद अशराफुल शेख ने बताया कि महेशपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोबरा सांप पाए जाते हैं और इससे पहले भी कई सांपों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए इस सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एटापाड़ा गांव में एक घर से जहरीले कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के सर्पमित्र मोहम्मद अशराफुल शेख ने लगभग साढ़े छह फीट लंबे इस स्पेक्टेकल्ड कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। यह घटना रविवार रात की है, जब एटापाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार के घर में एक अंधेरी जगह (गुफा) में सांप के छिपे होने की जानकारी मिली। सांप की मौजूदगी से घरवाले भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर जमा हो गए। अंधेरा होने के कारण लोगों ने टॉर्च जलाकर गुफा में देखा, जहां एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू वन विभाग को खबर मिलते ही सर्पमित्र मोहम्मद अशराफुल शेख अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सांप के छिपे होने वाले स्थान का मुआयना किया और काफी मशक्कत के बाद सांप का सफल रेस्क्यू किया। मोहम्मद अशराफुल शेख ने बताया कि यह एक विशालकाय स्पेक्टेकल्ड कोबरा है, जो अत्यंत जहरीला होता है। उन्होंने जानकारी दी कि यह सांप अक्सर अंधेरे स्थानों में छिप जाता है और रात के अंधेरे में शिकार करता है। चूहे, मेंढक और चिड़ियों का शिकार करता है उन्होंने यह भी बताया कि इस सांप के काटने से मौत भी हो सकती है, लेकिन यदि समय रहते चिकित्सक से संपर्क किया जाए तो जान बचाई जा सकती है। यह सांप मुख्य रूप से चूहे, मेंढक और चिड़ियों का शिकार करता है। मोहम्मद अशराफुल शेख ने बताया कि महेशपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोबरा सांप पाए जाते हैं और इससे पहले भी कई सांपों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए इस सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *