सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक और राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 84% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली दीपक गौड़ हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है।
पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद दीपक गौड़ हैं। उन्हें 73% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर संजीव सिंह गोंड हैं, संजीव को 14% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर जगदीश बैसवार हैं, उन्हें 6% ने पसंद किया है। इसके अलावा राम दुलारे खरवार को 2% मतदाताओं ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद रवि गौड़ उर्फ बड़कू हैं। इन्हें 56% लोगों ने पसंद किया है। सुनील सिंह गौड़ को 37% और अमरनाथ खरवार को 3% लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में प्रभु नाथ खरवार को 45% लोगों पसंद किया है। जबकि हरिनाथ खरवार और संयम लाल खरवार को 14-14% लोगों ने पसंद किया है।


