अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाड़ी गांव के समीप सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने कार को टक्कर दी। जिससे बाइक सवार 32 साल के युवक लक्ष्मण मीणा पुत्र लालजी मीणा की मौत हो गई। मृतक युवक के भाई रामनिवास ने बताया कि ईशवाना गांव निवासी लक्ष्मण मीणा पुत्र लालजी मीणा रोज की तरह राजगढ़ स्थित फैक्ट्री से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। देर शाम माचाड़ी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे राजगढ़ अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर तुरंत अलवर रैफर कर दिया। अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


