शादी की दावत खाने से 12 लोगों को फूड प्वाइजनिंग:जमुई में 6 की हालत गंभीर, पूड़ी-सब्जी खाने के बाद हुई उल्टी

शादी की दावत खाने से 12 लोगों को फूड प्वाइजनिंग:जमुई में 6 की हालत गंभीर, पूड़ी-सब्जी खाने के बाद हुई उल्टी

जमुई में शादी समारोह के दावत करने के बाद एक ही परिवार के 12 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। घटना बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर के तांती टोला में हुई। शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों ने पूड़ी-सब्जी का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों को चक्कर आने, उल्टी होने और बेहोशी जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। बीमार पड़ने वालों में लखीसराय जिले के सिंहचक गांव से आए रिश्तेदार भी शामिल थे। 6 लोगों को सदर अस्पताल किया गया रेफर स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत आधा दर्जन से अधिक बीमार लोगों को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालांकि, 6 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों में रिया कुमारी (14 वर्ष), रचना कुमारी (9 वर्ष), निशा कुमारी (15 वर्ष), गणिता देवी (29 वर्ष) और तेतारी देवी (25 वर्ष) सहित अन्य शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फूड प्वाइजनिंग से बिमार होने की आशंका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) का प्रतीत होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। डॉ. गुप्ता ने लोगों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भोजन के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जमुई में शादी समारोह के दावत करने के बाद एक ही परिवार के 12 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। घटना बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर के तांती टोला में हुई। शादी समारोह में शामिल होने आए मेहमानों ने पूड़ी-सब्जी का सेवन किया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों को चक्कर आने, उल्टी होने और बेहोशी जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। बीमार पड़ने वालों में लखीसराय जिले के सिंहचक गांव से आए रिश्तेदार भी शामिल थे। 6 लोगों को सदर अस्पताल किया गया रेफर स्थिति बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत आधा दर्जन से अधिक बीमार लोगों को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। हालांकि, 6 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों में रिया कुमारी (14 वर्ष), रचना कुमारी (9 वर्ष), निशा कुमारी (15 वर्ष), गणिता देवी (29 वर्ष) और तेतारी देवी (25 वर्ष) सहित अन्य शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। फूड प्वाइजनिंग से बिमार होने की आशंका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) का प्रतीत होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। डॉ. गुप्ता ने लोगों को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भोजन के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *