मोतिहारी के आदापुर प्रखंड स्थित यूएमएस उचीडीह स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के शिक्षक क्लासरूम के अंदर चिकन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वयं शिक्षकों ने बनाया था। इसमें करीब 6 शिक्षक एक कमरे में बैठकर चिकन बनाते और खाते दिख रहे हैं। वीडियो में वे आपस में बातचीत भी कर रहे हैं, जिसमें कुछ शिक्षक मजाकिया अंदाज में कहते सुनाई दे रहे हैं कि “आपके बिना भी सब चल रहा है”, जबकि एक अन्य शराब की व्यवस्था को लेकर सवाल करता दिख रहा है। अभिभावकों ने जताई नाराजगी वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों को अनुशासन और नैतिकता सिखाने की जिम्मेदारी है, उनका ऐसा आचरण बेहद शर्मनाक है। स्कूल परिसर में इस तरह की गतिविधि से शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल हुई है। मामले में जब मीडिया ने वीडियो में दिख रहे एक शिक्षक संजय से संपर्क किया, तो उन्होंने ऐसी किसी पार्टी में शामिल होने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि, वायरल वीडियो में उनकी मौजूदगी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे उनके बयान पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी इस पूरे प्रकरण पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन गिरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, मामले की गहन जांच के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है। डीईओ राजन गिरी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले में गंभीरता से कदम उठा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मोतिहारी के आदापुर प्रखंड स्थित यूएमएस उचीडीह स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के शिक्षक क्लासरूम के अंदर चिकन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्वयं शिक्षकों ने बनाया था। इसमें करीब 6 शिक्षक एक कमरे में बैठकर चिकन बनाते और खाते दिख रहे हैं। वीडियो में वे आपस में बातचीत भी कर रहे हैं, जिसमें कुछ शिक्षक मजाकिया अंदाज में कहते सुनाई दे रहे हैं कि “आपके बिना भी सब चल रहा है”, जबकि एक अन्य शराब की व्यवस्था को लेकर सवाल करता दिख रहा है। अभिभावकों ने जताई नाराजगी वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों को अनुशासन और नैतिकता सिखाने की जिम्मेदारी है, उनका ऐसा आचरण बेहद शर्मनाक है। स्कूल परिसर में इस तरह की गतिविधि से शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल हुई है। मामले में जब मीडिया ने वीडियो में दिख रहे एक शिक्षक संजय से संपर्क किया, तो उन्होंने ऐसी किसी पार्टी में शामिल होने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि, वायरल वीडियो में उनकी मौजूदगी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे उनके बयान पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी इस पूरे प्रकरण पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजन गिरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, मामले की गहन जांच के लिए एक टीम का गठन भी किया गया है। डीईओ राजन गिरी ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले में गंभीरता से कदम उठा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


