तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत:पश्चिम चंपारण में भीड़ ने ग्रामीण की खूब पिटाई की, शव को मलबे से निकाला बाहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा, दुकानदार की मौत:पश्चिम चंपारण में भीड़ ने ग्रामीण की खूब पिटाई की, शव को मलबे से निकाला बाहर

पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड अंतर्गत मठिया पंचायत के वार्ड संख्या-6 में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। सड़क किनारे होटल और किराना दुकान चला रहे दुकानदार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान मदन साह के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राधामोहन साह के पुत्र बताए जा रहे हैं। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान जहरुद्दीन मियां के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार मदन साह रोज की तरह अपनी होटल एवं किराना दुकान में बैठे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे दुकान में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद मदन साह और जहरुद्दीन मियां मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबे से निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दुकान के टूटे हिस्सों को हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसी बीच घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक आलोक यादव को पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आलोक यादव ट्रैक्टर मालिक तिलेश्वर यादव का पुत्र बताया जा रहा है। बीच-बचाव में चौकीदार भी घायल ग्रामीणों और चालक के बीच हो रही मारपीट को रोकने पहुंचे लौरिया थाना पुलिस के एक चौकीदार भी इस दौरान घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने किया रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया गया कि मदन साह की हालत काफी नाजुक थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाद में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम मदन साह की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घायल जहरुद्दीन मियां का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। ट्रैक्टर चालक आलोक यादव की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पश्चिम चंपारण के लौरिया प्रखंड अंतर्गत मठिया पंचायत के वार्ड संख्या-6 में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। सड़क किनारे होटल और किराना दुकान चला रहे दुकानदार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान मदन साह के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राधामोहन साह के पुत्र बताए जा रहे हैं। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान जहरुद्दीन मियां के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रैक्टर जानकारी के अनुसार मदन साह रोज की तरह अपनी होटल एवं किराना दुकान में बैठे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे दुकान में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त दुकान में मौजूद मदन साह और जहरुद्दीन मियां मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबे से निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दुकान के टूटे हिस्सों को हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसी बीच घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक आलोक यादव को पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आलोक यादव ट्रैक्टर मालिक तिलेश्वर यादव का पुत्र बताया जा रहा है। बीच-बचाव में चौकीदार भी घायल ग्रामीणों और चालक के बीच हो रही मारपीट को रोकने पहुंचे लौरिया थाना पुलिस के एक चौकीदार भी इस दौरान घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने किया रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया गया कि मदन साह की हालत काफी नाजुक थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाद में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम मदन साह की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घायल जहरुद्दीन मियां का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। ट्रैक्टर चालक आलोक यादव की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी नीतेश कुमार सेठ और थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *