मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह घटना हसनपुर बैरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में किसी मामूली बात को लेकर दो पाटीदारों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि राकेश ठाकुर और श्याम बाबू ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बिंदा ठाकुर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था घायल बिंदा ठाकुर को परिजनों ने तुरंत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। यह घटना हसनपुर बैरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में किसी मामूली बात को लेकर दो पाटीदारों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि राकेश ठाकुर और श्याम बाबू ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बिंदा ठाकुर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था घायल बिंदा ठाकुर को परिजनों ने तुरंत मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


