मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग:पास की बिल्डिंग बची, दमकल ने आग पर पाया काबू

मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग:पास की बिल्डिंग बची, दमकल ने आग पर पाया काबू

मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कब्रिस्तान के कोने पर लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना करीब शाम 4 बजे की बताई जा रही है, जब देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित एक बिल्डिंग भी इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच सकी। मौके पर मौजूद लोगों में ट्रांसफार्मर फटने का डर इतना ज्यादा था कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग के कारण इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और आसपास के लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *