सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट और भारत सरकार के फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर कन्नौज के संयुक्त प्रयास से एमएससी केमिस्ट्री (फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर) परास्नातक कोर्स की में ए़डमिशन शुरु हो गए है। इस कोर्स में कुल 15 सीटें हैं, जिसकी फीस 1,00200/- प्रति वर्ष हैं। इस कोर्स में एडमिशन के लिए बीएससी (रसायन शास्त्र/वनस्पति शास्त्र) या बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) जरूरी है। एक साल कैंपस. दूसरा साल एफएफडीसी में
कोर्स के नोडल अधिकारी /प्रभारी डॉ इंद्रेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस दो वर्षीय कोर्स के प्रथम वर्ष के दोनों सेमेस्टरों में बेसिक केमिस्ट्री की पढ़ाई और प्रैक्टिकल यूनिवर्सिटी कैंपस में होंगे। इसके बाद दूसरे वर्ष के तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर कोर्स की पढ़ाई फ्रेगरेंस और फ्लेवर केंद्र कन्नौज में होगी । यह सीखेंगे स्टूडेंट्स इस कोर्स के स्टूडेंट्स को परफ्यूम बनाने की कला, परफ्यूम कंपोजिशन, प्राकृतिक तरीकों से आवश्यक तेलों को निकालने की विधि, एरोमा फॉर्मूलेशन करना, परफ्यूम और इत्र के नए प्रोजेक्ट्स, और ब्रांड के विकास का नेतृत्व करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा फ्रेगरेंस और फ्लेवर की गुणवत्ता की शुद्धता की जांच करना, परफ्यूमर और फ्लेवरिस्ट के नई फॉर्मूलेशन बनाने में मदद करना, कॉस्मेटिक्स,और फ्रेशनर और एरोमा थेरेपी के लिए नई सुगंध विकसित करना कोर्स में शामिल है। उद्यमी बनने के लिए कर रहे तैयार स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के निदेशक प्रो राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस कोर्स में अभी सात विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है, कुछ तो ऐसे भी विद्यार्थी है जिनको अभी ही जॉब करने का अच्छी कंपनियों से ऑफर है। स्कूल की उप निदेशक डॉ अंजू दीक्षित ने बताया कि हमारे सभी विद्यार्थियों ने एक माह का ट्रेनिंग कर्नाटका शॉप डिटर्जेंट लिमिटेड से पूर्ण किया है और जून महीने में भी अनेकों प्रतिष्ठित कंपनियों में जाना है, इस कोर्स के माध्यम से हम युवाओं को उनकी कार्य अनुरूपता के अनुसार तैयार कर उद्यमी बनने के लिए भी प्रेरित करते है ।


