सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल मिली, 6 माह पहले ट्रेन से कटने से हुआ था दिव्यांग

सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या:घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल मिली, 6 माह पहले ट्रेन से कटने से हुआ था दिव्यांग

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारपाड़ा में एक 38 वर्षीय दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गुरुवार सुबह उसके घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान सूरज प्रसाद के रूप में हुई है, जो अपनी दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रहता था। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में देखने पर सूरज अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कीटनाशक की एक बोतल भी बरामद हुई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की है। पुलिस जांच के दौरान सूरज के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में सूरज ने आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। परिजनों के अनुसार, लगभग छह माह पहले सूरज प्रसाद एक ट्रेन दुर्घटना में घायल हो गया था। इस हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे। इसके बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। परिवार का कहना है कि वह अक्सर अवसाद (डिप्रेशन) में रहता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा। सूरज ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी पिंकी सोनारी इलाके में रहती है, जबकि वह अपनी दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारपाड़ा में एक 38 वर्षीय दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गुरुवार सुबह उसके घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान सूरज प्रसाद के रूप में हुई है, जो अपनी दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रहता था। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में देखने पर सूरज अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कीटनाशक की एक बोतल भी बरामद हुई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की है। पुलिस जांच के दौरान सूरज के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में सूरज ने आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। परिजनों के अनुसार, लगभग छह माह पहले सूरज प्रसाद एक ट्रेन दुर्घटना में घायल हो गया था। इस हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे। इसके बाद से वह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। परिवार का कहना है कि वह अक्सर अवसाद (डिप्रेशन) में रहता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा। सूरज ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी पिंकी सोनारी इलाके में रहती है, जबकि वह अपनी दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *