मोतिहारी में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में थरबिटिया-चोरमा रोड पर थरबिटिया गांव के समीप हुआ। राजेपुर नवादा निवासी सुंदरम कुमार सिंह अपने मित्र अमित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। थरबिटिया के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर गई और दोनों सड़क पर गिर गए। ग्रामीण ने घायल को पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुंदरम कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुंदरम को मृत घोषित कर दिया। अमित कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने परिजन को सौंपा शव सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गहरा दुख है। मोतिहारी में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में थरबिटिया-चोरमा रोड पर थरबिटिया गांव के समीप हुआ। राजेपुर नवादा निवासी सुंदरम कुमार सिंह अपने मित्र अमित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। थरबिटिया के पास उसकी बाइक बेकाबू होकर गई और दोनों सड़क पर गिर गए। ग्रामीण ने घायल को पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुंदरम कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुंदरम को मृत घोषित कर दिया। अमित कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने परिजन को सौंपा शव सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में गहरा दुख है।


