मशाल प्रतियोगिता के लिए 16 नवंबर तक आवेदन:पांच खेलों में हुनर दिखाएंगे स्कूली बच्चे, जिलास्तर से चुने जाएंगे 73 खिलाड़ी

मशाल प्रतियोगिता के लिए 16 नवंबर तक आवेदन:पांच खेलों में हुनर दिखाएंगे स्कूली बच्चे, जिलास्तर से चुने जाएंगे 73 खिलाड़ी

नालंदा में मशाल प्रतियोगिता-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। खेल प्रतिभा खोज अभियान के रूप में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 16 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, साइक्लिंग, वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स समेत पांच प्रमुख खेलों में स्कूली बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 73 चुनिंदा खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। डीईओ ने की बच्चों को जोड़ने की अपील प्रतियोगिता के सफल आयोजन और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए नालंदा कॉलेजिएट में सोमवार को प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने शिक्षकों और प्राचार्यों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ें और उनमें छिपी प्रतिभा को आगे लाएं। मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रधानाध्यापकों को प्रतियोगिता की नियमावली, खेल मानकों और चयन के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रखंड और जिला स्तर पर चरणबद्ध होगा चयन मास्टर प्रशिक्षण समन्वयक अल्पना कुमारी और मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सबसे पहले विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान होगी, जिसके बाद संकुल संसाधन केंद्र और प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी। प्रखंड स्तर के अव्वल खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और यहीं से अंतिम 73 खिलाड़ियों की सूची राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए तय की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार प्रियदर्शी, निशिकांत कुमार, आशुतोष कुमार, अमिश कुमार, वीर कुंवर केवट, अमित कुमार, सुबोध कुमार, नवीन कुमार और श्याम किशोर मौजूद रहे।
अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग में तय किए गए खेलवार चयन मानक यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित होगी, जिसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन व्यवस्था के तहत कबड्डी और फुटबॉल की विजेता टीमों से सात मुख्य व दो सुरक्षित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि वॉलीबॉल में छह मुख्य व एक सुरक्षित खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसके अलावा साइक्लिंग में तीन और पांच किलोमीटर रेस के अव्वल प्रतिभागियों तथा एथलेटिक्स में लंबी कूद, 60 व 100 मीटर स्प्रिंट और 600 व 800 मीटर दौड़ के विजेताओं को राज्य स्तरीय दल में शामिल किया जाएगा। नालंदा में मशाल प्रतियोगिता-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। खेल प्रतिभा खोज अभियान के रूप में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 16 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, साइक्लिंग, वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स समेत पांच प्रमुख खेलों में स्कूली बच्चे अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कुल 73 चुनिंदा खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। डीईओ ने की बच्चों को जोड़ने की अपील प्रतियोगिता के सफल आयोजन और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए नालंदा कॉलेजिएट में सोमवार को प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने शिक्षकों और प्राचार्यों से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ें और उनमें छिपी प्रतिभा को आगे लाएं। मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रधानाध्यापकों को प्रतियोगिता की नियमावली, खेल मानकों और चयन के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रखंड और जिला स्तर पर चरणबद्ध होगा चयन मास्टर प्रशिक्षण समन्वयक अल्पना कुमारी और मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। सबसे पहले विद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान होगी, जिसके बाद संकुल संसाधन केंद्र और प्रखंड संसाधन केंद्र स्तर पर खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी। प्रखंड स्तर के अव्वल खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और यहीं से अंतिम 73 खिलाड़ियों की सूची राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए तय की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार प्रियदर्शी, निशिकांत कुमार, आशुतोष कुमार, अमिश कुमार, वीर कुंवर केवट, अमित कुमार, सुबोध कुमार, नवीन कुमार और श्याम किशोर मौजूद रहे।
अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग में तय किए गए खेलवार चयन मानक यह प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित होगी, जिसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चयन व्यवस्था के तहत कबड्डी और फुटबॉल की विजेता टीमों से सात मुख्य व दो सुरक्षित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि वॉलीबॉल में छह मुख्य व एक सुरक्षित खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसके अलावा साइक्लिंग में तीन और पांच किलोमीटर रेस के अव्वल प्रतिभागियों तथा एथलेटिक्स में लंबी कूद, 60 व 100 मीटर स्प्रिंट और 600 व 800 मीटर दौड़ के विजेताओं को राज्य स्तरीय दल में शामिल किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *