पत्नी पर करता था शक, चाकू से दिल फाड़ा:लुधियाना में पति ने पेट-पीठ पर 28 वार किए; 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटा था

पत्नी पर करता था शक, चाकू से दिल फाड़ा:लुधियाना में पति ने पेट-पीठ पर 28 वार किए; 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटा था

लुधियाना में साइको हस्बैंड ने पत्नी की हत्या की। पति को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी अन्य व्यक्ति से हैं। वो काफी समय से पत्नी की हत्या करने की फिराक में था। पति पत्नी की हत्या से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आया। लुधियाना आते ही उसने चाकू से पत्नी के दिल पर वार किए। उसने चाकू से उसका दिल फाड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए। पत्नी की चेस्ट से लेकर पेट व पीठ में स्टील के चाकू से कुल 28 वार किए। पत्नी तीन महीने अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रही। इसौ दौरान बेटा भी साथ में ही था। वहां भी दोनों के बीच अनबन चलती रही। महिला कमलदीप कौर 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से लुधियाना पहुंची थी। जबकि उसका पति रविंदर सिंह 29 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से लुधियाना आया। महिला की हत्या की पूरी कहानी सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए… आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
एसीपी राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस हत्या में किसी और का हाथ है या उसी ने की है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी साइको किस्म का व्यक्ति है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *