राजस्थान में नहीं होगा तूफान ‘मुरासु’ का असर:दीपावली तक मौसम साफ रहेगा, रात में हल्की सर्दी रहने की संभावना

राजस्थान में नहीं होगा तूफान ‘मुरासु’ का असर:दीपावली तक मौसम साफ रहेगा, रात में हल्की सर्दी रहने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब ‘मुरासु’ आ गया। लेकिन इस चक्रवात का असर राजस्थान में नहीं रहेगा। राजस्थान में दीपावली तक मौसम साफ रहेगा। दिनभर धूप रहने से मौसम सुहावना रहेगा, जबकि रात में हल्की सर्दी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान चढ़ा, रात में हल्की सर्दी बढ़ी पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी शहरों का आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, सीकर, अलवर, जयपुर समेत अधिकांश शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रात का पारा गिरने से सर्दी बढ़ी रात में जहां तापमान चढ़ने से धूप तेज होने लगी है, वहीं रात में तेजी से तापमान में गिरावट हो रही है। सोमवार को अधिकांश शहरों के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट हुई। सबसे ठंडी रात फतेहपुर (सीकर) में रही, जहां न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिनभर धूप रहने और कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर: राजधानी में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। जयपुर में दिनभर तेज धूप रहने से तापमान 1 डिग्री चढ़कर 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि रात का तापमान गिरकर 19.3 डिग्री तक आ गया। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अजमेर: सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिन में धूप के बाद शाम होते ही ठंडक महसूस होने लगी। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर:सोमवार को सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। दिन में धूप खिली, लेकिन गर्मी का असर नहीं रहा।अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के साथ रात में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक बारिश का अलर्ट नहीं है। सीकर: सोमवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली, लेकिन गर्मी का ज्यादा असर नहीं रहा। जिले में सुबह-शाम के साथ रात में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर का तापमान अभी स्थिर हो गया है। उदयपुर: शहर के मौसम में सोमवार को उतार-चढ़ाव रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन में गर्मी का असर बढ़ा है, वहीं रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। जोधपुर: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। कोटा: सोमवार को कोटा का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली रही, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस हुई। हालांकि, न्यूनतम पारा गिरने से शाम ढलते ही और अलसुबह के समय हवा में ठंडक रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *