प्रतापगढ़ में 1155 जोड़ों की होगी शादी:जीआईसी मैदान में होगा कार्यक्रम, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन होगा

प्रतापगढ़ में 1155 जोड़ों की होगी शादी:जीआईसी मैदान में होगा कार्यक्रम, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन होगा

प्रतापगढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ की भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष कुल 1155 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य तय किया गया है। यह पूरा सामूहिक विवाह कार्यक्रम शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में चार अलग-अलग चरणों में संपन्न कराया जाएगा। चार चरणों में होगा विवाह समारोह, ब्लॉकवार तिथियां तय जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने कार्यक्रम का पूरा विवरण साझा करते हुए बताया कि विवाह का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा 3 नवंबर (पहला चरण): कुंडा, कालाकांकर, लक्ष्मणपुर, संडवा चंद्रिका और मंगरौरा विकासखंड के 310 जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। 6 नवंबर (दूसरा चरण): बाबागंज, बिहार, रामपुर संग्रामगढ़, मानधाता और सदर विकासखंड के 310 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। 16 नवंबर (तीसरा चरण): आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथ धाम, लालगंज और शिवगढ़ विकासखंड के 248 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। 19 नवंबर (चौथा चरण): पट्टी, गौरा, सांगीपुर तथा जिले की सभी नगर पंचायतों के 287 जोड़ों का विवाह आयोजित होगा। अधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां डीएम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन और टेंट-पंडाल तथा विशाल मंच की व्यवस्था तेजी से की जा रही है। आधार कार्ड लाना अनिवार्य जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी लाभार्थी वर-वधू और उनके परिजनों से अपील की है कि वे तय तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी जोड़ों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि वहां बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ही उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *