वाराणसी में संबित पात्रा का ममता बनर्जी पर पलट वार:दिल्ली में गायी गई कविता का दिया जवाब, बोले-प्रियंका गांधी का परिवार ने किया वोट चोरी

वाराणसी में संबित पात्रा का ममता बनर्जी पर पलट वार:दिल्ली में गायी गई कविता का दिया जवाब, बोले-प्रियंका गांधी का परिवार ने किया वोट चोरी

वाराणसी पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में हुई विपक्ष की रैली पर कटाक्ष किया। साथ ही ममता बनर्जी द्वारा गाये गाने का जवाब भी दिया। उन्होंने ममता बनर्जी के SIR और EC पर लिखी कविता का जवाबी दिया तो प्रियंका गांधी के इस दो दिवसीय प्रदर्शन में चुप रहने पर बड़ा सवाल किया और कहा – मुझे ऐसा लगता है कि उनके परिवार के अंदर ही उनका वोट चोरी हो गया है। कहीं ऐसा तो नहीं गांधी परिवार के अंदर प्रियंका वाड्रा का वोट चोरी करने की कोशिश हो? कहीं भाई डर तो नहीं गए? किसी भी कीमत पर घुसपैठिये नहीं घुसने देंगे देश में
वाराणसी में SIR पर मीडिया से बात करने पहुंचे संबित पात्रा ने साफ किया कि किसी भी हाल में देश में घुसपैठियों को नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा – जो नेहा बोरा बोल रही है बांग्लादेश से हमने सीख लिया है। सत्ता परिवर्तन करेंगे, सड़क पे अराजकता करेंगे। तो यह गलत है। कल भी रामलीला मैदान में हमने देखा किस प्रकार से फ्लॉप शो रहा। पूरा का पूरा फ्लॉप शो रहा। बोल रहे थे 10 लाख लोग आएंगे, 20 हजार लोग भी पूरी तरह से इकट्ठे नहीं हो पाए। 50% रामलीला मैदान कल खाली था। स्वाभाविक रूप से एसआईआर की गिनती भी इनकी ऐसी ही है। जो संख्या देते हैं वो गलत होती है। जो 13 करोड़ बता रहे वो भी गलत है। ममता बनर्जी पर कसा तंज
संबित पात्रा ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा – कल तो मुझको बहुत हंसी आई। जब ममता बनर्जी का भाषण सुना मैंने। ममता दीदी ने गाना गाकर सुनाया जॉनी, जॉनी- यस पापा, जॉनी, जॉनी- यस पापा। SIR- नो पापा। इस्तीफा- यस पापा। तो मैं भी लिख के लाया हूं ममता जी के लिए। दीदी आप भी सुनिए। ‘बांग्लादेशी बांग्लादेशी, यस मम्मा यस मम्मा। विल मेक यू एंटर इंडिया, यस मम्मा यस मम्मा। विल गिव यू आधार कार्ड, यस मम्मा यस मम्मा। बांग्लादेशी बांग्लादेशी, वोट फॉर टीएमसी, यस मम्मा यस मम्मा। बांग्लादेशी बांग्लादेशी, वी विल मेक फूल ऑफ इंडिया, हा-हा-हा… हा-हा-हा…’ लेकिन अब मोदी जी ने कहा है कि ये हा-हा-हा नहीं चलेगा। ‘वी विल मेक फूल ऑफ इंडिया’ और घुसपैठिया बोलेगा हा-हा-हा, हा-हा-हा… मोदी जी ने कहा -ना ना ना, ना ना ना, ना ना ना। ये बिलकुल नहीं चलेगा। प्रियंका गांधी चल रहीं नाराज
संबित पात्रा ने कल की रैली का जिक्र करते हुए कहा – प्रियंका गांधी नाराज नजर आ रही थीं। और परसों भी नाराज़ थीं। क्योंकि वो मॉक पार्लियामेंट में नहीं बोलीं। नेहा बोरा बोल रही थीं मॉक पार्लियामेंट में। क्यों? क्यों नहीं बोलीं प्रियंका? प्रियंका को बोलने का मौका नहीं मिला मॉक पार्लियामेंट में? बाकी पूरी दुनिया ने बोला, मगर प्रियंका वाड्रा नहीं बोलीं मॉक पार्लियामेंट में। तो क्या वो नाराज हैं। गांधी परिवार के अंदर प्रियंका का वोट चोरी
संबित पात्रा ने कहा – कल रामलीला मैदान में ये ‘यस पापा हा-हा-हा, यस मम्मी हा-हा-हा’ ये सब लोग भाषण दे रहे थे। मगर प्रियंका वाड्रा जी बेचारी मुंह सुखाए पीछे बैठी थीं, काहे? मुझे तो लगता है उनके परिवार के अंदर ही उनका वोट चोरी हो गया है। कहीं ऐसा तो नहीं गांधी परिवार के अंदर प्रियंका वाड्रा का वोट चोरी करने की कोशिश हो? कहीं भाई डर तो नहीं गए? कांग्रेस के इलेक्टोरल रोल से कट गया
कहीं माता जी ने निर्णय तो नहीं ले लिया है कि प्रियंका वाड्रा जी को आगे नहीं बढ़ाना है? यह भी जरा चिंता का विषय है, सोचने का विषय है। मुझे लगता है कांग्रेसियों को इस पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए कि कहीं गांधी परिवार के इलेक्टोरल रोल से प्रियंका जी का नाम तो नहीं कट गया है? वहां भी बताइए उनके बेले को कि प्रियंका जी से भी फॉर्म सिक्स जरा भरवा लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *