उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की वैन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही भलुही गांव में मातम छा गया। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है…

