पास देने में विवाद, 2 पक्षों में मारपीट और फायरिंग:बक्सर में कई राउंड गोलियां चली, पुलिस को मौके से 3 खोखे मिले

पास देने में विवाद, 2 पक्षों में मारपीट और फायरिंग:बक्सर में कई राउंड गोलियां चली, पुलिस को मौके से 3 खोखे मिले

बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार देर शाम गाड़ी को पास देने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। घटना में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, चारपहिया वाहन को रास्ता देने के लिए पास मांगने पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद दोनों तरफ के लोग जुटे और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर आ गए। घटना के बाद कुछ देर तक गांव में तनाव रहा। सूचना मिलने पर नया भोजपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट और गोलीबारी में शामिल लोग वहां से जा चुके थे। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और तीन खोखे बरामद किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और विवाद में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि चारपहिया वाहन को रास्ता देने के लिए पास मांगने पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मामला बढ़ा और गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में मिली जानकारी के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव में रविवार देर शाम गाड़ी को पास देने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। घटना में किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, चारपहिया वाहन को रास्ता देने के लिए पास मांगने पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद दोनों तरफ के लोग जुटे और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर आ गए। घटना के बाद कुछ देर तक गांव में तनाव रहा। सूचना मिलने पर नया भोजपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट और गोलीबारी में शामिल लोग वहां से जा चुके थे। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और तीन खोखे बरामद किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और विवाद में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि चारपहिया वाहन को रास्ता देने के लिए पास मांगने पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मामला बढ़ा और गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में मिली जानकारी के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *