खगड़िया रेलखंड से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें रविवार को घंटों देरी से चलीं। यात्रियों को स्टेशन पर तय समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे देरी से चली। 05742 अप न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती स्पेशल करीब पौने चार घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल करीब तीन घंटे देरी से खगड़िया पहुंची। कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस और 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब दो-दो घंटे लेट चलीं। 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस करीब एक घंटे और 25626 अप अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। कई ट्रेनों के लेट होने से खगड़िया स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ यात्रा कर रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी हुई। कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हुई। दिनचर्या और यात्रा कार्यक्रम पर असर खगड़िया स्टेशन से रोज बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग शहरों के लिए सफर करते हैं। ट्रेनों की देरी से उनकी दिनचर्या और यात्रा कार्यक्रम पर असर पड़ा। यात्रियों की अपेक्षा है कि रेलवे ट्रेनों के परिचालन को समयबद्ध बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। खगड़िया रेलखंड से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें रविवार को घंटों देरी से चलीं। यात्रियों को स्टेशन पर तय समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस करीब सवा चार घंटे देरी से चली। 05742 अप न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती स्पेशल करीब पौने चार घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा 03408 अप कटिहार-भागलपुर स्पेशल करीब तीन घंटे देरी से खगड़िया पहुंची। कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस और 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब दो-दो घंटे लेट चलीं। 11402 सुपौल-पुणे एक्सप्रेस करीब एक घंटे और 25626 अप अगरतला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। कई ट्रेनों के लेट होने से खगड़िया स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। परिवार के साथ यात्रा कर रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी हुई। कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हुई। दिनचर्या और यात्रा कार्यक्रम पर असर खगड़िया स्टेशन से रोज बड़ी संख्या में यात्री अलग-अलग शहरों के लिए सफर करते हैं। ट्रेनों की देरी से उनकी दिनचर्या और यात्रा कार्यक्रम पर असर पड़ा। यात्रियों की अपेक्षा है कि रेलवे ट्रेनों के परिचालन को समयबद्ध बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

