भाजपा की लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ पदयात्रा:भागलपुर में जनसभा के बाद एक किलोमीटर तक नितिन नवीन करेंगे मार्च; डिप्टी सीएम, बिहार भाजपा अध्यक्ष साथ रहेंगे

भाजपा की लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ पदयात्रा:भागलपुर में जनसभा के बाद एक किलोमीटर तक नितिन नवीन करेंगे मार्च; डिप्टी सीएम, बिहार भाजपा अध्यक्ष साथ रहेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर आज भागलपुर आएंगे। वे दिल्ली से सीधे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से चॉपर से भागलपुर आएंगे। भागलपुर में नितिन नवीन लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ अभियान में शामिल होकर पदयात्रा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह फिर से पूर्णिया वापस होंगे, जहां से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे। नितिन नवीन का ये कार्यक्रम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के SIR के खिलाफ चल रहे विरोध के जवाब में होगा। करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे नितिन नवीन नितिन सुबह 10.45 बजे पूर्णिया से हवाई मार्ग से भागलपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से लाजपत पार्क आएंगे। पदयात्रा से पहले नितिन नवीन लाजपत पार्क में ही आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद नितिन नवीन लाजपत पार्क से खरमनचक होते हुए भामाशाह चौक, घंटाघर चौक तक करीब एक किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे। यहां पदयात्रा का समापन होगा। भाजपा की अभियान चलाने के पीछे 4 वजहें… 1. SIR का समर्थन: विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठा रहा है। भाजपा का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना है। 2. वोट चोरी के आरोपों का जवाब: राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा इन आरोपों को भ्रामक बताकर जनता के बीच अपना पक्ष रखना चाहती है। 3. चुनाव आयोग का बचाव: भाजपा का कहना है कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर बिना आधार आरोप लगाकर उसकी विश्वसनीयता कमजोर की जा रही है। 4. कांग्रेस और विपक्ष को घेरना: भाजपा विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय दौरे पर आज भागलपुर आएंगे। वे दिल्ली से सीधे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से चॉपर से भागलपुर आएंगे। भागलपुर में नितिन नवीन लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाओ अभियान में शामिल होकर पदयात्रा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह फिर से पूर्णिया वापस होंगे, जहां से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे। नितिन नवीन का ये कार्यक्रम कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के SIR के खिलाफ चल रहे विरोध के जवाब में होगा। करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे नितिन नवीन नितिन सुबह 10.45 बजे पूर्णिया से हवाई मार्ग से भागलपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से लाजपत पार्क आएंगे। पदयात्रा से पहले नितिन नवीन लाजपत पार्क में ही आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद नितिन नवीन लाजपत पार्क से खरमनचक होते हुए भामाशाह चौक, घंटाघर चौक तक करीब एक किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे। यहां पदयात्रा का समापन होगा। भाजपा की अभियान चलाने के पीछे 4 वजहें… 1. SIR का समर्थन: विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर सवाल उठा रहा है। भाजपा का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना है। 2. वोट चोरी के आरोपों का जवाब: राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा इन आरोपों को भ्रामक बताकर जनता के बीच अपना पक्ष रखना चाहती है। 3. चुनाव आयोग का बचाव: भाजपा का कहना है कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर बिना आधार आरोप लगाकर उसकी विश्वसनीयता कमजोर की जा रही है। 4. कांग्रेस और विपक्ष को घेरना: भाजपा विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *