जालंधर के ग्लासी जंक्शन में पुलिस रेड:हुक्का बार चलने का शक, शराब की बोतलें मिली; लाइसेंस चेकिंग के लिए एक्साइड को लिखा

जालंधर के ग्लासी जंक्शन में पुलिस रेड:हुक्का बार चलने का शक, शराब की बोतलें मिली; लाइसेंस चेकिंग के लिए एक्साइड को लिखा

जालंधर पुलिस ने शनिवार देर रात मकसूदां रोड HMV कॉलेज के पास ग्लासी जंक्शन होटल में रेड की। इस दौरान रेस्टोरेंट का स्टाफ मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां पर हुक्का बार चल रहा है। इसके चलते यहां पर पहुंचे थे। हालांकि यहां पर हुक्का बार का कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन यहां पर शराब परोसी जा रही थी जिसके बारे में एक्साइड विभाग को बता दिया गया है। एक्साइज डिपार्टमेंट ही चेक करेगा कि इनके पास शराब पिलाने का लाइसेंस था या नहीं। इस मामले में एक्शन वही ले सकते हैं। मौके के किसी को भी राउंडअप नहीं किया गया है। मौके पर पहुंचे जालंधर सेंट्रल के ACP राजेश ने कहा कि बार एंड होटल पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। मैनेजर बोला-रेड का उनके पब से लेना-देना नहीं
पब के मैनेजर से पूछा तो उसने कहा कि रेड ऊपर हुई है, इसका पब से कोई लेना-देना नहीं है। चलती रेड में पब कर्मचारी शो केस में सजाई शराब की बोतलें संभालते हुए नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच में कुछ नहीं मिला है। ACP राजेश ने बताया कि शराब को लेकर वह एक्साइज के अधिकारियों को लिखेंगे, अगर लाइसेंस न मिला तो होटल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *