अररिया में बारिश से फसलों को नुकसान:आलू, गोभी, बैंगन और धान की फसलें प्रभावित; प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई

अररिया में बारिश से फसलों को नुकसान:आलू, गोभी, बैंगन और धान की फसलें प्रभावित; प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई

अररिया में तूफान अर्नब के असर से पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है और किसानों की आलू, गोभी, बैंगन, धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगामा, रानीगंज, कुर्साकांटा, सिकटी, पलासी और जोकीहाट प्रखंडों के किसान बारिश से प्रभावित हैं। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को फसल के नुकसान के साथ कर्ज चुकाने की चिंता है। जिले में फसलों के नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हुआ है। 2 बीघा जमीन में आलू की खेती अररिया आरएस के किसान वकील यादव ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दो बीघा जमीन में आलू की खेती की थी। लगातार बारिश से आलू की फसल पीली पड़ गई है। बैंगन की फसल पर भी पीलापन दिखने लगा है। उन्हें लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। वकील यादव ने कहा कि खेती में पहले ही काफी पैसा लगाया जा चुका है। किसानों का कहना है कि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो खेतों में लगी दूसरी फसलों को भी नुकसान हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। अर्नब के कारण बारिश और तेज हवा का असर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि तूफान अर्नब के कारण जिले में बारिश और तेज हवा का असर है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। तो वही दूसरी तरफ खेतों में फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। अब किसानों को फसल नुकसान के आकलन और राहत की उम्मीद है। अररिया में तूफान अर्नब के असर से पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है और किसानों की आलू, गोभी, बैंगन, धान समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। नरपतगंज, फारबिसगंज, भरगामा, रानीगंज, कुर्साकांटा, सिकटी, पलासी और जोकीहाट प्रखंडों के किसान बारिश से प्रभावित हैं। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को फसल के नुकसान के साथ कर्ज चुकाने की चिंता है। जिले में फसलों के नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी नहीं हुआ है। 2 बीघा जमीन में आलू की खेती अररिया आरएस के किसान वकील यादव ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दो बीघा जमीन में आलू की खेती की थी। लगातार बारिश से आलू की फसल पीली पड़ गई है। बैंगन की फसल पर भी पीलापन दिखने लगा है। उन्हें लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। वकील यादव ने कहा कि खेती में पहले ही काफी पैसा लगाया जा चुका है। किसानों का कहना है कि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो खेतों में लगी दूसरी फसलों को भी नुकसान हो सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। अर्नब के कारण बारिश और तेज हवा का असर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि तूफान अर्नब के कारण जिले में बारिश और तेज हवा का असर है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई है। उन्होंने कहा कि जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। तो वही दूसरी तरफ खेतों में फसल खराब होने से किसान परेशान हैं। अब किसानों को फसल नुकसान के आकलन और राहत की उम्मीद है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *