मुंगेर में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन:डीएम-नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन; प्रथम-द्वितीय स्थान पाने वालों को राज्य स्तरीय उत्सव में मौका

मुंगेर में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन:डीएम-नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन; प्रथम-द्वितीय स्थान पाने वालों को राज्य स्तरीय उत्सव में मौका

मुंगेर कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर के प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला और कौशल दिखाने का महत्वपूर्ण मंच देता है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी कलाकार अपनी-अपनी विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करें। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें। उन्होंने युवाओं से निरंतर अभ्यास करने और अपने हुनर से जिले का नाम रोशन करने की अपील की। प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वालों को मिलेगा मौका जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जहानाबाद में आयोजित की जाएगी। वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना उद्देश्य जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कला दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसमें सुधार करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। मुंगेर कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर के प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला और कौशल दिखाने का महत्वपूर्ण मंच देता है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी कलाकार अपनी-अपनी विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करें। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें। उन्होंने युवाओं से निरंतर अभ्यास करने और अपने हुनर से जिले का नाम रोशन करने की अपील की। प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वालों को मिलेगा मौका जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जहानाबाद में आयोजित की जाएगी। वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना उद्देश्य जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कला दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसमें सुधार करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *