खगड़िया में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न:लोक गायन, नृत्य, वादन और नाटक में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मेडल

खगड़िया में जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न:लोक गायन, नृत्य, वादन और नाटक में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मेडल

खगड़िया में आयोजित 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता-2026 बुधवार, 28 अक्टूबर को संपन्न हो गया। अंतिम दिन एकल लोक गायन, एकल लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, तबला, गिटार और बांसुरी वादन, वक्तृता तथा नाट्य प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एकल लोक गायन में परबत्ता प्रखंड के यूएचएस खीराडीह के राहुल कुमार प्रथम रहे। शारदा संगीतालय, खगड़िया के प्रियवर्त प्रियदर्शी ने दूसरा और सुशीला संगीत महाविद्यालय की लक्ष्मी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल लोक नृत्य में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, खगड़िया की रिया राज प्रथम रहीं। शास्त्रीय नृत्य में सिद्धि श्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वक्तृता और नाट्य प्रतियोगिता के विजेता वक्तृता प्रतियोगिता में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, खगड़िया की अनुष्का कुमार प्रथम रहीं। केंद्रीय विद्यालय खगड़िया के मो. गुफरान अहमद दूसरे और जेएनकेटी विद्यालय की पलक पायल तीसरे स्थान पर रहीं। नाटक एवं एकांकी में शशांक सुमन और उनकी टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जेएनकेटी विद्यालय के अभिनव और उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही। तबला वादन में आशीष कुमार प्रथम तबला वादन में चंचल फाइन आर्ट कॉलेज, खगड़िया के आशीष कुमार प्रथम रहे। बेलदौर के पीड़नगरा निवासी वेद चंद कुमार चांद दूसरे और आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, खगड़िया के अभी कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गिटार वादन में शारदा संगीतालय के एकल प्रतिभागी सुमन कुमार अभिनंदन को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। बांसुरी वादन में निशांत कुमार ने एकल प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र समापन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन पर आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे चयनित विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, वक्तृता, चित्रकला और नाट्य विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की टीम, संगीत एवं खेल शिक्षकों, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के युवाओं और कला, संगीत तथा साहित्य से जुड़े कलाकारों ने सहयोग किया। समापन पर घनश्याम कुमार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। खगड़िया में आयोजित 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता-2026 बुधवार, 28 अक्टूबर को संपन्न हो गया। अंतिम दिन एकल लोक गायन, एकल लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, तबला, गिटार और बांसुरी वादन, वक्तृता तथा नाट्य प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एकल लोक गायन में परबत्ता प्रखंड के यूएचएस खीराडीह के राहुल कुमार प्रथम रहे। शारदा संगीतालय, खगड़िया के प्रियवर्त प्रियदर्शी ने दूसरा और सुशीला संगीत महाविद्यालय की लक्ष्मी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल लोक नृत्य में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, खगड़िया की रिया राज प्रथम रहीं। शास्त्रीय नृत्य में सिद्धि श्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… वक्तृता और नाट्य प्रतियोगिता के विजेता वक्तृता प्रतियोगिता में एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल, खगड़िया की अनुष्का कुमार प्रथम रहीं। केंद्रीय विद्यालय खगड़िया के मो. गुफरान अहमद दूसरे और जेएनकेटी विद्यालय की पलक पायल तीसरे स्थान पर रहीं। नाटक एवं एकांकी में शशांक सुमन और उनकी टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जेएनकेटी विद्यालय के अभिनव और उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही। तबला वादन में आशीष कुमार प्रथम तबला वादन में चंचल फाइन आर्ट कॉलेज, खगड़िया के आशीष कुमार प्रथम रहे। बेलदौर के पीड़नगरा निवासी वेद चंद कुमार चांद दूसरे और आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, खगड़िया के अभी कुमार तीसरे स्थान पर रहे। गिटार वादन में शारदा संगीतालय के एकल प्रतिभागी सुमन कुमार अभिनंदन को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। बांसुरी वादन में निशांत कुमार ने एकल प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र समापन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन पर आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे चयनित विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, वक्तृता, चित्रकला और नाट्य विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की टीम, संगीत एवं खेल शिक्षकों, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के युवाओं और कला, संगीत तथा साहित्य से जुड़े कलाकारों ने सहयोग किया। समापन पर घनश्याम कुमार ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *