सीवान पटाखा ब्लास्ट- बिल्डिंग के मलबे से शव मिला:किचन में दबा था; 5 दिन से लापता मुस्कान के होने की आशंका

सीवान पटाखा ब्लास्ट- बिल्डिंग के मलबे से शव मिला:किचन में दबा था; 5 दिन से लापता मुस्कान के होने की आशंका

सीवान के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में 5 लोगों के शवों के टुकड़े मिले थे। इसी घर की युवती मुस्कान का पता नहीं चल रहा था। मुस्कान को खोजने के लिए प्रशासन ने सोमवार शाम बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, अंधेरा होने और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण काम रोकना पड़ा था। किचन के मलबे से मिला शव मंगलवार सुबह बुलडोजर से दोबारा बिल्डिंग गिराने और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान घर के किचन के मलबे से एक शव मिला। शुरुआती जांच में शव मुस्कान का होने की आशंका जताई जा रही है। सीवान के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में 5 लोगों के शवों के टुकड़े मिले थे। इसी घर की युवती मुस्कान का पता नहीं चल रहा था। मुस्कान को खोजने के लिए प्रशासन ने सोमवार शाम बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, अंधेरा होने और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण काम रोकना पड़ा था। किचन के मलबे से मिला शव मंगलवार सुबह बुलडोजर से दोबारा बिल्डिंग गिराने और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान घर के किचन के मलबे से एक शव मिला। शुरुआती जांच में शव मुस्कान का होने की आशंका जताई जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *