जयपुर- कल पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग:11 जिला परिषद और 81 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे; 3.78 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

जयपुर- कल पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग:11 जिला परिषद और 81 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे; 3.78 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की कल वोटिंग होगी। 5 पंचायत समितियों में कुल 81 वार्ड सदस्य और जयपुर जिला परिषद के 11 वार्ड मेम्बर्स के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। वोटिंग बुधवार सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इन चुनाव में जयपुर जिला निर्वाचन शाखा की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 413 पोलिंग बूथ बनाए है। जहां कुल 277 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। आज वोटिंग के लिए भवानी निकेतन परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। इन पंचायत समितियों में डाले जाएंगे वोट दूसरे चरण में अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा-डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियां है। इन सभी पंचायत समितियों में कुल 81 वार्ड है, जिनमें चुनाव लड़ने के लिए 247 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि इन पंचायत समितियों में आ रहे जिला परिषद के 11 वार्ड (वार्ड संख्या 11 से 14 और 51 से 57) के लिए भी वोटिंग होगी। जिला परिषद के इन 11 वार्डो में 30 उम्मीदवार मैदान में है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग के बाद अगले दिन यानी 29 अक्टूबर से इन पंचायत समितियों में मौजूद 112 ग्राम पंचायतों के वार्ड पंच और सरपंच की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। 29 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे और देर शाम तक जांच और नाम वापसी के बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 30 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना शुरू करके देर रात तक रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *