नवादा में बाइक चोरों ने मिनटों में मोटरसाइकिल गायब की:सोनर पट्टी रोड से सामान खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, CCTV में रिकॉर्ड घटना

नवादा में बाइक चोरों ने मिनटों में मोटरसाइकिल गायब की:सोनर पट्टी रोड से सामान खरीदने गए युवक की बाइक चोरी, CCTV में रिकॉर्ड घटना

नवादा जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के बढ़ते हौसले के कारण आम लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर कुछ मिनटों के लिए सामान खरीदने जाते हैं और वापस लौटने पर उनकी बाइक गायब मिलती है। नगर थाना क्षेत्र के सोनर पट्टी रोड के पास का है। सामान खरीदने के लिए अंदर गया था यहां वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा गांव निवासी रंजीत कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार अपनी बाइक से सामान खरीदने के लिए सोनर पट्टी रोड पहुंचे थे। उन्होंने दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और सामान खरीदने के लिए अंदर चले गए। सीसीटीवी में कैद हो गई घटना इसी दौरान एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। जब अभिषेक कुमार सामान खरीदकर दुकान से बाहर निकले, तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी गई बाइक बरामद करने की चुनौती फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी गई बाइक बरामद करने की चुनौती है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर एक बार फिर बाइक चोरों की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का सवाल है कि आखिर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक कब लगेगी। जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास वाहन मालिकों को भी अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। नवादा जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के बढ़ते हौसले के कारण आम लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर कुछ मिनटों के लिए सामान खरीदने जाते हैं और वापस लौटने पर उनकी बाइक गायब मिलती है। नगर थाना क्षेत्र के सोनर पट्टी रोड के पास का है। सामान खरीदने के लिए अंदर गया था यहां वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा गांव निवासी रंजीत कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार अपनी बाइक से सामान खरीदने के लिए सोनर पट्टी रोड पहुंचे थे। उन्होंने दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और सामान खरीदने के लिए अंदर चले गए। सीसीटीवी में कैद हो गई घटना इसी दौरान एक युवक ने मौके का फायदा उठाया और उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। जब अभिषेक कुमार सामान खरीदकर दुकान से बाहर निकले, तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की और चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी गई बाइक बरामद करने की चुनौती फुटेज में एक युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी गई बाइक बरामद करने की चुनौती है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर एक बार फिर बाइक चोरों की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का सवाल है कि आखिर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक कब लगेगी। जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास वाहन मालिकों को भी अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *