चेन्नई के असिस्टेंट कोच बने एल्बी मोर्केल:2008 से 2013 तक CSK के लिए खेले, 2 IPL और एक चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते

चेन्नई के असिस्टेंट कोच बने एल्बी मोर्केल:2008 से 2013 तक CSK के लिए खेले, 2 IPL और एक चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। वह जहीर खान की अगुआई वाले नए कोचिंग सेटअप का हिस्सा होंगे। फ्रेंचाइजी अब तक 5 IPL खिताब जीत चुकी है। 45 साल के मोर्केल IPL के पहले सीजन यानी 2008 से 2013 तक चेन्नई का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने CSK के लिए 92 मैच खेले। टीम ने उनकी मौजूदगी में 2010 और 2011 में IPL खिताब जीते। इसके अलावा चेन्नई ने 2010 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था। मोर्केल जुलाई 2026 में SA20 की टीम जोबर्ग सुपर किंग्स के हेड कोच बने थे। उन्होंने इस भूमिका में स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली थी। कोचिंग स्टाफ में गैरेथ बैटी का नाम भी शामिल चेन्नई ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरेथ बैटी को भी असिस्टेंट कोच बनाया है। वह सरे के हेड कोच पद से हटकर CSK से जुड़े हैं। वहीं, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा टीम के नए बॉलिंग कोच होंगे। मोहित ने भी IPL करियर की शुरुआत चेन्नई से की थी। मोहित ने कहा कि CSK में वापसी उनके लिए घर लौटने जैसी है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ बिताए समय और पर्पल कैप जीतने की यादों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने अनुभव से टीम के युवा खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं। टीम के असिस्टेंट कोच श्रीधरन श्रीराम अपने पद पर बने रहेंगे, जबकि जेम्स फोस्टर फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। मोर्केल बोले- चेन्नई से खास रिश्ता मोर्केल ने कहा कि सुपर किंग्स परिवार के साथ उनका खास रिश्ता है। चेपॉक स्टेडियम में प्रशंसकों की आवाज और सीटियों की गूंज उन्हें अब भी अपने खेलने के दिनों की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि टीम के साथ मैदान के अंदर और बाहर बिताए पल उनके लिए खास हैं और वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करने को लेकर उत्साहित हैं। CSK के कोचिंग समूह की पहली बड़ी जिम्मेदारी दिसंबर में होने वाली IPL मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की सूची तय करना होगी।
———————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे
चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *