पश्चिम चंपारण जिले में सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद दोस्तों के साथ बेतिया घूमने जा रहे 17 वर्षीय असरुद्दीन अंसारी की ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में मौत हो गई। हादसा कथैया पुलिया के पास हुआ। शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि परिवार में मातम पसर गया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेतिया घूमने के लिए निकला था मृतक की पहचान बैकुठवा पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी असलम अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र असरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक के चाचा मास्टर मकसद की पुत्री की शादी थी। रिश्ते में वह असरुद्दीन की चचेरी बहन लगती थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद असरुद्दीन अपने दोस्तों के साथ बेतिया घूमने के लिए निकला था। परिवार का सबसे बड़ा बेटा था इसी दौरान कथैया पुलिया के समीप ई-रिक्शा और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में असरुद्दीन की मौत हो गई। मृतक के मामा अमीर हसन ने बताया कि असरुद्दीन बेतिया के एमजेके कॉलेज में बीए का छात्र था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिजनों को उससे काफी उम्मीदें थीं। परिवार के सदस्यों को भरोसा था कि पढ़-लिखकर बड़ा होने के बाद असरुद्दीन घर की जिम्मेदारियां संभालेगा और परिवार का सहारा बनेगा। लेकिन, सड़क हादसे ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। शादी की खुशियां बदलीं मातम में चचेरी बहन की शादी के महज 24 घंटे के भीतर असरुद्दीन की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पश्चिम चंपारण जिले में सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद दोस्तों के साथ बेतिया घूमने जा रहे 17 वर्षीय असरुद्दीन अंसारी की ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में मौत हो गई। हादसा कथैया पुलिया के पास हुआ। शादी की खुशियां अभी घर से विदा भी नहीं हुई थीं कि परिवार में मातम पसर गया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेतिया घूमने के लिए निकला था मृतक की पहचान बैकुठवा पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी असलम अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र असरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक के चाचा मास्टर मकसद की पुत्री की शादी थी। रिश्ते में वह असरुद्दीन की चचेरी बहन लगती थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद असरुद्दीन अपने दोस्तों के साथ बेतिया घूमने के लिए निकला था। परिवार का सबसे बड़ा बेटा था इसी दौरान कथैया पुलिया के समीप ई-रिक्शा और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में असरुद्दीन की मौत हो गई। मृतक के मामा अमीर हसन ने बताया कि असरुद्दीन बेतिया के एमजेके कॉलेज में बीए का छात्र था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिजनों को उससे काफी उम्मीदें थीं। परिवार के सदस्यों को भरोसा था कि पढ़-लिखकर बड़ा होने के बाद असरुद्दीन घर की जिम्मेदारियां संभालेगा और परिवार का सहारा बनेगा। लेकिन, सड़क हादसे ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। शादी की खुशियां बदलीं मातम में चचेरी बहन की शादी के महज 24 घंटे के भीतर असरुद्दीन की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

