धनोरा-धूमा में निकला मां महाकाली का विसर्जन जुलूस:आतिशबाजी-आकर्षक झांकियां रहीं खास; चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा

धनोरा-धूमा में निकला मां महाकाली का विसर्जन जुलूस:आतिशबाजी-आकर्षक झांकियां रहीं खास; चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद बांटा

सिवनी में शरद पूर्णिमा पर रविवार रात धनोरा और धूमा में मां महाकाली का विसर्जन चल समारोह धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता की भव्य प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों और अलग-अलग शहरों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रमुख मार्गों पर देर रात तक भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भक्ति की धुन पर झूमते नजर आए। उज्जैन के कलाकारों ने दिखाए मलखंभ के करतब धूमा में उज्जैन से आए कलाकारों ने मलखंभ और शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। जबलपुर से आए कलाकारों ने नरसिंह अवतार और शेर-घोड़ी नृत्य से दर्शकों को आकर्षित किया। छिंदवाड़ा से आई मां महाकाली की सजीव झांकी समारोह का खास आकर्षण रही। पंजाबी ढोल, डीजे, हाइड्रा लाइट और आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। मां नर्मदा के पंडा की ओर से की गई महाआरती में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता का आशीर्वाद लिया। तस्वीरे देखिए… धूमा में बड़े तालाब तक निकला जुलूस धूमा में चल समारोह शीतला माई स्थित स्थापना स्थल से शुरू हुआ। यहां से गोटेगांव चौक, धूमावती मंदिर, बाजार चौक और कहानी तिराहा होते हुए जुलूस कहानी रोड स्थित बड़े तालाब के विसर्जन स्थल पहुंचा। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। धनोरा में जगह-जगह बांटा प्रसाद धनोरा में भी मां महाकाली के विसर्जन चल समारोह को लेकर उत्साह रहा। माता की प्रतिमा को पहले पिपरिया नाई गांव में भ्रमण कराया गया। इसके बाद नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से चल समारोह निकाला गया। मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने भंडारों की व्यवस्था की, जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। विधि-विधान से किया प्रतिमाओं का विसर्जन दोनों स्थानों पर धार्मिक आयोजन देर रात तक चलते रहे। इसके बाद विधि-विधान से मां महाकाली की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शरद पूर्णिमा पर आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *