मेरठ में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो युवक घायल:कार पर गोलियां लगीं, पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर आरोपी भागे; 9 पर केस

मेरठ में पुरानी रंजिश में फायरिंग, दो युवक घायल:कार पर गोलियां लगीं, पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर आरोपी भागे; 9 पर केस

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित गढ़ रोड पर सोमदत्त विहार कॉलोनी के सामने रविवार देर रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने पिस्टल से कई राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान हर्ष पंवार की आई-20 कार के अगले टायर और पीछे की खिड़की में गोली लगी। हमलावरों ने हर्ष और उसके दोस्त अर्जुन के सिर पर पिस्टल की बट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और दुकानों में छिप गए। दोस्तों के बीच विवाद के बाद बढ़ा मामला गंगानगर के एम ब्लॉक निवासी हर्ष पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सोमदत्त सिटी के पास खड़ा था। इसी दौरान अर्जुन के परिचित मन, श्रेयांश, सार्थक, शिवम तोमर, अर्जुन पंडित, धनंजय, आर्यन तोमर और ध्रुव त्यागी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अर्जुन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। हर्ष और अर्जुन ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान मन और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। गोलियां हर्ष की कार में लगीं। इसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के सिर पर पिस्टल की बट से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए घायल घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल हर्ष और अर्जुन को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हर्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मन समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *