ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I: ईशान किशन लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। BCCI की मेडिकल टीम ईशान की प्रोग्रेस पर नजर रख रही है। उनकी जगह
कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं, ईशान की इंजरी ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक और मौके के रास्‍ते खोल दिए हैं। 

Ishan Kishan ruled out of 3rd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान ईशान किशन इंजर्ड हो गए थे, जिसके चलते वह दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि ईशान अब तीसरे टी20 से भी बाहर हो गए हैं, जो कि 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। बोर्ड ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके जानकारी दी है कि ईशान अपने लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर बनाए हुए हैं। तीसरे टी20 में भी उनकी जगह कुमार कुशाग्र टीम के साथ बने रहेंगे। वहीं, ईशान की इंजरी ने वैभव सूर्यवंशी के लिए एक और मौके के रास्‍ते खोल दिए हैं। उम्‍मीद है कि दूसरे टी20 में कुछ नहीं करने वाले वैभव तीसरे टी20 में अपने अंदाज में खेलते नजर आएंगे।

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *