पंचायत चुनाव के लिए कल रवाना होगी पोलिंग टीम:28 अक्टूबर को मतदान, 3.35 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

पंचायत चुनाव के लिए कल रवाना होगी पोलिंग टीम:28 अक्टूबर को मतदान, 3.35 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग

बीकानेर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके तहत जिला परिषद के 11 और पंचायत समिति के 81 सदस्यों के साथ 137 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे। दूसरे चरण के लिए मतदान दल 27 अक्टूबर को रवाना होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान दूसरे चरण में कोलायत, बीठनोक, बज्जू, हदां और बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 382 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 9 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 35 हजार 446 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 1 लाख 77 हजार 209 पुरुष, 1 लाख 58 हजार 235 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 27 अक्टूबर को रवाना होंगे मतदान दल दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल 27 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे प्रशिक्षण के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से रवाना होंगे। प्रत्येक मतदान दल में कुल 6 सदस्य होंगे। इनमें एक रिटर्निंग अधिकारी, एक पीआरओ और चार पीओ शामिल रहेंगे। ईवीएम और मतपत्र से होगा चुनाव पहले चरण की तरह जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे। वहीं, सरपंच और पंच पदों के लिए मतपत्र के जरिए मतदान कराया जाएगा। 28 से 31 अक्टूबर तक चुनावी कार्यक्रम

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *