बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों की टक्कर:एक चालक घायल, 18 लाख का तारकोल बहा

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों की टक्कर:एक चालक घायल, 18 लाख का तारकोल बहा

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह 4 बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। लहचौड़ा के पास हुए हादसे में एक चालक घायल हुआ और लाखों रुपये का तारकोल सड़क पर बिखर गया। मथुरा निवासी नरेश पानीपत से भोजपुर तारकोल टैंकर ले जा रहे थे। उन्होंने टैंकर साइड में खड़ा किया था। तभी अलीगढ़ के भगवानगढ़ी निवासी करन का बदरपुर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। हादसे में चालक करन घायल हुए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। टक्कर से टैंकर फूट गया, जिससे 18 लाख रुपये का तारकोल बह गया। टैंकर में कुल 25 लाख रुपये का तारकोल था। पुलिस ने यातायात ठीक कराया, राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त ट्रक हटाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *