बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपने दोस्तों के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। तस्वीरें देखिए- पिछले साल भी 22 अक्टूबर को दर्शन करने आई थीं सारा एक्ट्रेस सारा अली खान 22 अक्टूबर 2025 को भी केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची थीं। उन्होंने अपनी यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी एक स्टोरी में लिखा था, “अगले साल फिर बुलाना।” केदारनाथ धाम के प्रति अपनी आस्था और भावनाएं जाहिर करते हुए सारा ने लिखा था, “जय श्री केदार। दुनिया की इकलौती ऐसी जगह, जो पूरी तरह जानी-पहचानी लगती है और आज भी हर बार मुझे हैरान कर देती है। सिर्फ शुक्रिया। मेरे पास जो कुछ भी है, मुझे देने और मुझे वह सब बनाने के लिए शुक्रिया, जो मैं हूं।” 22 अक्टूबर 2025 की तस्वीरें- 2017 से जुड़ा केदारनाथ से लगाव सारा का केदारनाथ से पहला आध्यात्मिक और पेशेवर जुड़ाव 2017 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद वह लगातार यहां आती रही हैं। अक्टूबर 2024 में दिवाली से ठीक पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फोटो शेयर की थीं। वहीं 2023 में उन्होंने दो बार धाम की यात्रा की 6 मई 2023 को केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन किए, जबकि करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2023 में वह फिर केदारनाथ पहुंचीं। इसके अलावा नवंबर 2021 में सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। 6 साल पहले सारा अली खान ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे सारा अली खान ने 2020 में काशी में श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की थी। वो उन दिनों मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रही थी। सारा इससे दो दिन पहले गंगा आरती में शामिल हुईं और काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा अर्चना की और शिवलिंग को स्पर्श किया। इस पर संतों व विद्वानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 3 साल पहले की थी महाकाल की पूजा सारा अली खान 2022 में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं थी। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए थे। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधा घंटे तक मंत्रों का जाप किया था। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… सारा अली खान ने बर्फबारी में टेंट में रात बिताई:उत्तराखंड में ट्रेकिंग की, 18km पैदल चलीं; बोलीं- सुकून मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों पर ट्रेकिंग की। टिहरी में 18 किलोमीटर पैदल चलीं। पंवाली कांठा बुग्याल में बर्फबारी और खूबसूरत वादियों का दीदार किया। भारी बर्फबारी के बीच टेंट लगाकर रात गुजारी। स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर पहाड़ी खाने का आनंद उठाया। (पढ़ें पूरी खबर)
सारा अली खान ने किए केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी में ठिठुरीं, अधिकारियों से बनाई दूरी; मंदिर समिति ने कहा था- एक्ट्रेस को दिखाना होगा एफिडेविट

