बुधामा पंचायत के सकींचन मुशहरी टोला में आग:चार घर जलकर राख, हजारों का सामान नष्ट; सीओ ने तुरंत राहत का भरोसा दिया

बुधामा पंचायत के सकींचन मुशहरी टोला में आग:चार घर जलकर राख, हजारों का सामान नष्ट; सीओ ने तुरंत राहत का भरोसा दिया

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड की बुधामा पंचायत के सकींचन मुशहरी टोला में रविवार दोपहर करीब बारह बजे आग लग गई। इस घटना में चार घर मीना देवी, बादामी देवी, पूजा देवी, मीना देवी के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा हजारों रुपये का सारा सामान भी नष्ट हो गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना के समय पीड़ित परिवार के सभी सदस्य धान काटने खेत गए हुए थे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह और पूर्व उप मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की। उन्होंने बुधामा ओपी, उदाकिशुनगंज थाना और अंचल अधिकारी उदाकिशुनगंज को घटना की जानकारी दी। उदाकिशुनगंज के सीओ ओम राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री देने का भरोसा दिया है। मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड की बुधामा पंचायत के सकींचन मुशहरी टोला में रविवार दोपहर करीब बारह बजे आग लग गई। इस घटना में चार घर मीना देवी, बादामी देवी, पूजा देवी, मीना देवी के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा हजारों रुपये का सारा सामान भी नष्ट हो गया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना के समय पीड़ित परिवार के सभी सदस्य धान काटने खेत गए हुए थे। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बुधामा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह और पूर्व उप मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की। उन्होंने बुधामा ओपी, उदाकिशुनगंज थाना और अंचल अधिकारी उदाकिशुनगंज को घटना की जानकारी दी। उदाकिशुनगंज के सीओ ओम राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री देने का भरोसा दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *