25 साल बाद लंकाशायर से नहीं खेलेंगे जेम्स एंडरसन:काउंटी टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर बोले- फैसला मेरे हाथ में नहीं था

25 साल बाद लंकाशायर से नहीं खेलेंगे जेम्स एंडरसन:काउंटी टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर बोले- फैसला मेरे हाथ में नहीं था

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब काउंटी टीम लंकाशायर के लिए नहीं खेलेंगे। लंकाशायर ने उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 सीजन के लिए नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही क्लब के साथ उनका 25 साल का जुड़ाव खत्म हो जाएगा। फैसले के बाद एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वे बचपन से लंकाशायर को सपोर्ट करते आए हैं। उन्होंने लिखा- ‘अगर यह फैसला मेरे हाथ में होता, तो इसका अंत इस तरह नहीं होता। फिर भी मैं खिलाड़ियों और प्रशंसकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’ काउंटी से संन्यास पर उन्होंने कहा कि इसकी अभी घोषणा नहीं की है। एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी इंटरेशनल टेस्ट मैच खेला। क्लब ने एंडरसन को इंग्लैंड का सबसे महान गेंदबाज बताया 2001 में लंकाशायर के लिए डेब्यू किया एंडरसन ने 2001 में लंकाशायर के लिए डेब्यू किया था। क्लब की ओर से उन्होंने 112 फर्स्ट क्लास मैचों में 443 विकेट लिए। वह 2011 में काउंटी चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे। 2026 सीजन में उन्हें पहली बार टीम की रेड-बॉल कप्तानी सौंपी गई थी। बर्नली में जन्मे एंडरसन ने लंकाशायर के लिए 61 लिस्ट-A मैचों में 83 और 40 टी-20 मैचों में 50 विकेट भी लिए। 2019 में उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में केंट के खिलाफ मैच में अपने फर्स्ट क्लास करियर के 1,000 विकेट पूरे किए थे। इससे 2 साल पहले स्टेडियम के पवेलियन एंड का नाम उनके सम्मान में बदल दिया गया था। एंडरसन का ओवरऑल क्रिकेट करियर ग्राफिक में देखें… ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे:चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 खिताब जिता चुके पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *