कुशालपुर में युवक पर 6-7 वार,सड्डू में दो दोस्त घायल:सड्डू में स्कूटी अड़ाकर बाइक सवारों को रोका, एक युवक के पेट में चाकू मारा,दोनों मामलों में जांच जारी

कुशालपुर में युवक पर 6-7 वार,सड्डू में दो दोस्त घायल:सड्डू में स्कूटी अड़ाकर बाइक सवारों को रोका, एक युवक के पेट में चाकू मारा,दोनों मामलों में जांच जारी

रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक घायल हुए हैं। डीडी नगर थाना क्षेत्र के कुशालपुर में पेट्रोल पंप के पास 5 से 6 युवकों ने रूपांशों यादव पर चाकू से हमला कर दिया। उसे 6 से 7 बार चाकू मारने की जानकारी सामने आई है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, सड्डू के सेक्टर-8 में स्कूटी सवार दो युवकों ने बाइक से जा रहे तीन दोस्तों का रास्ता रोककर चाकू से हमला किया। इसमें एस. रवि और संदीप मौर्य घायल हो गए। रवि के पेट में चाकू लगा है और उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशालपुर में युवक को घेरकर चाकू मारे कुशालपुर पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे हुई घटना में घायल रूपांशों यादव डगनिया पानी टंकी के पास का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 से 6 युवकों ने उसे घेरकर चाकू से कई वार किए। उसके सीने, कंधे, पैर और कमर के नीचे चोटें आई हैं। घायल को गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सड्डू में स्कूटी अड़ाकर रोका, फिर चाकू से हमला दूसरी घटना 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू सेक्टर-8 में डॉक्टर बीआर भगत के घर के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, संदीप मौर्य अपने दोस्तों मनीष चौधरी और एस. रवि के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी सफेद स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक के सामने स्कूटी अड़ाकर रास्ता रोक दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू की और एक ने मनीष को मुक्का मार दिया। इसके बाद सफेद शर्ट-पैंट पहने युवक ने चाकू निकालकर रवि के पेट में वार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे संदीप को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। दोनों मामलों में जांच जारी सड्डू की घटना में विधानसभा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुशालपुर की घटना में हमलावरों की पहचान, हमले की वजह और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *