डायन बताकर महिला से मारपीट, घायल पति की मौत:औरंगाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक आरोपी पर नामजद केस दर्ज

डायन बताकर महिला से मारपीट, घायल पति की मौत:औरंगाबाद में इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक आरोपी पर नामजद केस दर्ज

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं गांव में एक महिला से डायन का आरोप लगाकर मारपीट की गई। पत्नी को बचाने आए पति राम प्रवेश महतो घायल हो गए। गया के मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। यह घटना 27 सितंबर को हुई थी। मृतक की पत्नी मोतीराम देवी ने मदनपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के कुंदन कुमार ने डायन का आरोप लगाकर उनसे मारपीट की थी। मोतीराम देवी के मुताबिक, बीच-बचाव करने आए उनके पति राम प्रवेश महतो को भी पीटा गया। गंभीर चोट लगने पर उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। औरंगाबाद SP उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर आरोपी कुंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं गांव में एक महिला से डायन का आरोप लगाकर मारपीट की गई। पत्नी को बचाने आए पति राम प्रवेश महतो घायल हो गए। गया के मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। यह घटना 27 सितंबर को हुई थी। मृतक की पत्नी मोतीराम देवी ने मदनपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के कुंदन कुमार ने डायन का आरोप लगाकर उनसे मारपीट की थी। मोतीराम देवी के मुताबिक, बीच-बचाव करने आए उनके पति राम प्रवेश महतो को भी पीटा गया। गंभीर चोट लगने पर उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। औरंगाबाद SP उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर आरोपी कुंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *